रोड पार कर रही वृद्धा को रोडवेज बस ने रौंदा घायल – रिपोर्ट शुभम शर्मा

रोड पार कर रही वृद्धा को रोडवेज बस ने रौंदा घायल – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना गांधी पार्क क्षेत्र डोरी नगर गली नंबर 5 निवासी सुधा पत्नी निरंजन शनिवार की सुबह जनपद हाथरस क्षेत्र के गांव जैनगढी जलेसर निवासी कन्हैया लाल अपने भाई के यहां गई थी। वहां से शनिवार की सुबह रोडवेज बस से आई और अलीगढ़ रोडवेज बस स्टैंड पर उतर कर अपने घर जा रही थी इसी दौरान चिरंजीलाल स्कूल के सामने रोड पार कर रही थी तभी रोडवेज बस ने उसे रौद दिया, वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई रोडवेज बस चालक मौका देखकर रोडवेज को लेकर भगा गया। घटना घटित होते ही राहगीर एकत्रित हो गए। इसी दौरान ई रिक्श चालक घायल को ई रिक्शा में डालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आया। सूचना मिलते ही घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर महिला को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks