ईआरओ एवं एईआरओ को जिलाधिकारी ने दिये दिशा-निर्देश:- रिपोर्ट शुभम शर्मा

ईआरओ एवं एईआरओ को जिलाधिकारी ने दिये दिशा-निर्देश:- रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – जिलाधिकारी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क एवं गंभीर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की समस्त गाइडलाइन के अनुसार कार्य करना है। जिलाधिकारी ने निर्वाचन को बहुत ही महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसमें कोई भी चूक क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सभी अपनी-अपनी कार्य को पूर्ण करें और हर कार्य की एक समय सीमा बनाएं और वह कार्य उस समय सीमा में पूर्ण होना चाहिए, ऐसा करेंगे तो चुनाव की तैयारियां में कोई चूक नहीं होगी और कार्य भी समय अवधि के भीतर पूर्ण हो जाएंगे। फार्म 6, 7, 8 पर अधिक फोकस किया जाता है लेकिन चुनाव से संबंधित समस्त फार्म महत्वपूर्ण होते हैं अन्य फार्म्स पर भी शत-प्रतिशत ध्यान केन्द्रित किया जाए।उन्होंने ने ईआरओ को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी हर बूथ का नक्शा तैयार कर लें। ड्राफ्ट रोल तैयार होते ही बीएलओ को ट्रेनिंग दी जाएगी। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने एवं नाम हटवाने के लिए गरूड़ एप का प्रयोग किया जाए, इससे एक ओर जहां कार्यों में तेजी आएगी वहीं दूसरी ओर उच्चाधिकारियों को समय से अपडेशन भी मिलेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks