शराब लाने से मना करने पर मासूम के साथ कि मारपीट – रिपोर्ट शुभम शर्मा

शराब लाने से मना करने पर मासूम के साथ कि मारपीट – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना हरदुआगंज कस्बा के मोहल्ला गुडिय़ाई में रहने वाले मासूम से शराबी युवक द्वारा पौआ लाने की मना करना भारी पड़ गया, दबंग शराबी ने बच्चे को पीटकर घायल कर दिया, मामले में तीन युवकों के विरूद्ध तहरीर दी गई है, कस्बा निवासी गुड्डी देवी ने बताया कि बीते माह उसके पति की मौत हुई है, अब वह हरदुआगंज स्थित मायके में तीन बेटों के साथ रहकर मजदूरी कर परिवार पालती है, पड़ोस में मुस्लिम परिवार रहते हैं, जिनमें दो युवक शराबी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, शाम के वक्त शराब पीकर गंदी गालियां देना रोज का काम बन गया है, जो उसके छोटे बच्चों से शराब के पौआ व नमकीन आदि जबरन मंगाते हैं, मना करने पर मारते और धमकाते हैं, गुडडी के मुताबिक शुक्रवार की शाम नौ बजे एक शराबी युवक उसके 11 वर्षीय अनी को बुलाकर शराब का पौआ व नमकीन लाने की कहने लगा, अनी ने मना किया तो उसे पीटने लगा, अनी द्वारा चीखपुकार मचाने पर वह उसका बेटा व भतीजा बचाने को दौड़े तो शराबी युवक अपने दो भाइयों को बुलाकर हमलावर हो गए और लोहे की पंच व कड़े से प्रहार कर अनी का सिर फाड़ दिया उसके मुंह व कमर में चोटें आईं हैं। मामले में थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि एक आरोपी लल्ला खां पुत्र इकबाल पर शांतिभंग पर कार्रवाई की है एक नाबालिक है, सीओ अतरौली के आदेश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks