ककवन थाना हुआ सील, शिकायतों के लिए ब्लाक मे बैठेगें पुलिस कर्मी
रिपोर्ट- प्रद्युम्न कटियार
ककवन (बिल्हौर) : – ककवन थाना प्रभारी निरीक्षक रावेन्द्र मिश्रा की कोविड -19 रिपोर्ट पोजटिव आते ही ककवन कस्बे मे हड़कंप मच गया, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आनन फानन में पहुँचे क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र कुमार मिश्र व बिल्हौर थानाप्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी ने हमराही रहे सभी सिपाहियों व

दीवान को क्वाटर क्वारंटीन के लिए भेजा, साथ ही क्षेत्राधिकारी ने कड़ी निगरानी के भी निर्देश दिए है, वहीं सूचना मिलते ही कस्बे के कई लोग भी संदेह के घेरे मे आ गए जो अक्सर ही थाना प्रभारी की चौपाल मे शामिल होते थे, बिल्हौर थानाप्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी ने पड़ोस में रहने वाले अजय दुबे व प्रवेश गुप्ता को होम क्वारंटीन के निर्देश

दिए साथ ही सख्ती से नियमो का पालन करने की कड़ी हिदायत दी, वहीं कस्बे के कुछ लोग अपने आप को एसएचओ से दूर करते हुए नजर आए, वहीं सूत्रो के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार एसएचओ बीते कुछ दिनों से बीमार थे, जिसका उपचार चल रहा था, सूत्रों के हवाले से मिली सूचना के अनुसार

क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र कुमार मिश्र ने थाने के सभी गेट को सील करा दिया और अस्थाई तौर पर कार्यवाहक प्रभारी को विकास खण्ड कार्यालय से थाना चलाने की बात कही , वही कस्बे में तरह तरह की चर्चाओं का सिलसिला जारी दिखा, गौरतलब है कि थाने से महज करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित बैंक आफ बड़ौदा , राशन की दुकान एेसे मे लोगो के अन्दर भय का माहौल बना हुआ है सूचना मिलते ही कस्बे की सारी मार्केट बंद हो गई और लोग घरों की खिड़कियों से झांकते हुए नजर आए वहीं कुछ लोगो के चेहरे पे चिंता की लकीरें दिखी।
About The Author
Post Views: 8