बाइक छीनने का विरोध करने पर युवक को मारी गोली युवक हाथ में गोली लगने से हुआ घायल- रिपोर्ट शुभम शर्मा

बाइक छीनने का विरोध करने पर युवक को मारी गोली युवक हाथ में गोली लगने से हुआ घायल- रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना बन्नादेवी क्षेत्र के व्यस्ततम रेलवे रोड पर सरेराह बाइक से जा रहे युवक से बदमाश युवकों ने किया बाइक छीनने का प्रयास,,जिसके बाद बाइक स्वामी युवक द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां गंभीर हालत होने पर डॉक्टर ने हायर सेंटर किया रेफर। घायल युवक सादान ने बताया कि वह अपने साथी के साथ मेडिकल कॉलेज जा रहा था, उसी दौरान रेलवे रोड पर किसी का किसी और से झगड़ा हो गया, तभी रास्ते में हमें रोककर युवक ने पूछा कि कहां जा रहे हो, हमने बताया कि मेडिकल कॉलेज जा रहे हैं, इसके बाद वह लोग हमारी बाइक छीनने लगे, कुछ दूरी पर पुलिस की जीप खड़ी हुई थी जिसके बाद वह लोग बाइक छोड़कर भाग गए, जाते जाते उन्होंने हमारे ऊपर फायर झोंक दिया, जिसके बाद मेरे हाथ में गोली लगी और मैं घायल हो गया घायल हो गया। पुलिस की मौजूदगी में फायर करने के बाद बदमाश भाग गए। ज़िला अस्पताल के इमरजेंसी इंचार्ज डॉ० अमित बैंसला ने बताया कि 20 वर्षीय शादान नाम का घायल युवक अस्पताल में उपचार के लिए आया था, उसके हाथ में गोली लगी है, प्राथमिक उपचार देने के बाद हमने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks