
जिलाधिकारी की सख्ती से शराब माफियाओं में हडकंप – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – शासन एवं जिलाधिकारी के आदेशानुसार जिला आबकारी अधिकारी द्वारा त्योहारों के दृष्टिगत अवैध शराब कारोबारियों पर कठोर कार्यवाही किए जाने के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों का गठन किया गया है। संयुक्त टीमों द्वारा जनपद के संदिग्ध स्थलों पर लगातार छापामार कार्यवाही कराई जा रही है। प्रवर्तन कार्य के दौरान अब तक 25 अभियोग पकड़े गये हैं और कुल 2128 बल्क लीटर शराब बरामद की गयी है। मिथाइल एल्कोहल का परिवहन करते हुए एक पिकप गाड़ी को बन्द कर चालक के विरूद्ध विष अधिनियम एवं आईपीसी की धाराओं में थाना खैर में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। वाहन चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, वाहन मालिक फरार है, जिसके लिए पुलिस द्वारा निरन्तर दबिश दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जनपद की 380 आबकारी की दुकानों का आकस्मिक सघन निरीक्षण किया गया है। छापामार कार्यवाही से जनपद के अवैध शराब कारोबारियों एवं अवैध टिंचर विक्रेताओं में हडकंप मचा हुआ है। अवैध शराब के कारोबारी न्यायालय की शरण ले रहे हैं। पुलिस-प्रशासन एवं आबकारी विभाग द्वारा गुप्त रूप से शराब की दुकानों, अवैध शराब की बिक्री के अड्डों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं ढ़ाबों पर सतर्क निगरानी रखते हुए चैकिंग की जा रही है। सूचना तंत्र को भी सक्रिय करते हुए त्योहारों के दृष्टिगत जनपद के अवैध शराब अड्डों, ढ़ाबों एवं आबकारी दुकानों पर निरन्तर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।