मरीजों को बेहतर सुविधा और मुफ्त इलाज” के तहत सीडीओ का एक के बाद एक निरीक्षण – रिपोर्ट शुभम शर्मा

“मरीजों को बेहतर सुविधा और मुफ्त इलाज” के तहत सीडीओ का एक के बाद एक निरीक्षण – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – डीएम सेल्वा कुमारी जे की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और मुफ्त इलाज* के दृष्टिगत सीडीओ अंकित खंडेलवाल के द्वारा एक के बाद एक प्रतिदिन सरकारी अस्पतालों के निरीक्षण किया जा रहा है।डीएम जे के निर्देश पर सीडीओ खण्डेलवाल ने आज मलखान सिंह जिला चिकित्सालय अलीगढ़ का औचक निरीक्षण किया।सीडीओ श्री खंडेलवाल ने जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण करते हुए लैब इंचार्ज को निर्देश दिए कि एक-एक मरीज की खून की जाँच प्रत्येक दशा में की जाए।इसके साथ ही वार्ड नंबर 3 का निरीक्षण किया जिसमें सभी मरीजों से बात की। पूछताछ में मरीजों ने बताया कि सभी मरीजों का डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।वार्ड में उपस्थित डॉक्टर्स को निर्देश दिए कि समय से सभी मरीजों की जांच कराकर समय से रिपोर्ट मंगा कर उनका इलाज किया जाए।* सीडीओ श्री खण्डेलवाल ने निर्देश दिए कि ब्लड बैंक और खून की जांच के लिए जो भी व्यक्ति आ रहा है उनको एक नंबर देकर पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के माध्यम से उनकी जांच लाइन लगाकर कराई जाए* ताकि जो भी व्यक्ति जांच कराने आ रहा है उसकी जांच प्रत्येक दशा में हो जाये। कोई भी व्यक्ति बिना जांच के वापस न जाये।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks