
*जिला मलेरिया अधिकारी के नेतृत्व में टीमो ने की सोर्स रिडक्शन की कार्यवाही – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – *
अलीगढ़ – सीएमओ के नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे डेंगू नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जिला मलेरिया अधिकारी डॉ राहुल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में ग्राम राइट,जलाली,दतावली छर्रा, लक्ष्मण गढ़ी खैर, जट्टारी व नगरीय क्षेत्र में संजय गांधी कॉलोनी, इंदिरा नगर, कुंवर नगर, में कैम्प लगाकर 231 लोगों को दवा, 104 बुखार के मरीज, 82 मलेरिया के टेस्ट व 143 घरों का सर्वे किया गया जिसमें 104 बुखार के रोगी पाए गए।जनपद में डेंगू से किसी भी प्रकार की मृत्यु की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। नगरीय क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में टीमों द्वारा सोर्स रिडक्शन की कार्यवाही की गई।इस कार्यवाही के तहत किशनपुर, गोविंद नगर, भुजपुरा, गांधी पार्क, लोक विहार कॉलोनी,अशोक नगर, जमालपुर, नगला मानसिंह,सराय काबा, विकास नगर सासनी गेट आदि में अभियान चलाकर निरोधात्मक कार्यवाही की गई।विकास नगर मै डॉ राहुल कुलश्रेष्ठ द्वारा हेल्थ कैम्प और निरोधात्मक कार्यवाही करायी गई। इस कार्यवाही के दौरान 1896 घरों का भ्रमण किया गया। 1167 कूलर, 1275 फ्रिज, 3456 गमले एवं 3978 अन्य पात्रों को चेक किया गया जिसमें से 39 पात्र धनात्मक पाए गए। जिन्हें टीमों द्वारा अपनी उपस्थिति में खाली करा दिया गया।नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान चलाया गया।कार्यवाही में डा कमल , डॉ तेज वीर, डॉ Arslan, डॉ अतिया,व सहायक मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता, मलेरिया निरीक्षक मोनू, उमा रानी, अजय, मदन, सतीश, राजेन्द्र प्रसाद व डी बी सी मौजूद थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशों के क्रम मैं आज बुखार के 92 रोगियों की रक्त पट्टिका भी बनाई गई।