
स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता हुई
डीएम अलीगढ़ सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में आज सुबह सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा निर्वाचक सहभागिता स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग जनपद अलीगढ़ में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता कराई गई व बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता के तहत बहुत ही सुंदर रंगोली पूर्व माध्यमिक विद्यालय बलुखेडा, प्राथमिक विद्यालय हरदुआगंज, प्राथमिक विद्यालय नगला दारापुर,पूर्व माध्यमिक विद्यालय धनीपुर, प्राथमिक विद्यालय रोहिना सिंहपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पनेठी में बनायी गई। इसी क्रम में संविलियन विद्यालय पूर्व माध्यमिक धनीपूर में स्वीप कार्यक्रम की जिला स्तरीय टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने में मुख्य रूप से जिला व्यायाम शिक्षक सुशील कुमार शर्मा ,जिला स्तरीय स्वीप कार्यक्रम की सदस्य नीतिका वार्ष्णेय ,श्वेता शर्मा, वर्षा सक्सैना,तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय धनीपूर के स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा विभिन्न ब्लॉकों में ब्लॉक नोडल शिक्षक गीतिका, जयमाल ठाकुर , शालिनी सोलंकि ललिता वर्माएवं ब्लॉक व्यायाम शिक्षक का स्वीप कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम आयोजित कराने में अहम योगदान रहा।