जिलाधिकारी ने डेंगू, बुखार को दृष्टिगत कन्ट्रोलरूम को और अधिक सक्रिय करने हेतु दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने डेंगू, बुखार को दृष्टिगत कन्ट्रोलरूम को और अधिक सक्रिय करने हेतु दिए निर्देश

डेंगू, बुखार के संबंध में यदि कोई समस्या है तो जनसामान्य द्वारा कन्ट्रोलरूम नम्बरों पर सूचना दी जाए

एटा। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने जनपद में बढ़ते डेंगू, बुखार को दृष्टिगत रखते हुए जनसामान्य को बेहतर सुविधाए प्रदान करने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि जनपद मुख्यालय पर संचालित एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर को और अधिक सक्रिय किया जाए। डेंगू, बुखार को दृष्टिगत रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर साफ सफाई, फॉगिंग, एण्टी लारवा छिड़काव के संबंध में कन्ट्रोलरूम द्वारा नियमित रूप से समीक्षा की जाए। उन्होंने जनसामान्य से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को डेंगू, बुखार आदि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो कन्ट्रोलरूम नम्बरों पर सूचना दें। कन्ट्रोलरूम नम्बरों पर सूचना देने के उपरान्त संबंधित विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

डीएम ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराए जाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 उमेश कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों पर डेंगू, बुखार से संबंधित समस्त आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहनी चाहिए। इसके साथ ही समस्त चिकित्सक अपने कक्ष में बैठकर में मरीजों की देखभाल करें। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों पर भी विशेष रूप से फोकस किया जाए। उनकी बेहतर काउंसलिंग की जाए जिससे कि वे आवश्यक दवाएं लेकर ठीक हो सकें।

जिलाधिकारी ने जनसामान्य से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य, साफ सफाई, फॉगिंग आदि कोई समस्या है तो वह कंट्रोल रूम नम्बर 05742234320, 234327, 233174 पर सम्पर्क स्थापित कर अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में निगरानी समिति के सदस्यों द्वारा भी अपने क्षेत्र में कड़ी नजर रखते हुए डेंगू, बुखार सहित अन्य किसी भी प्रकार की समस्या के संबंध में सूचना तत्काल कन्ट्रोलरूम पर दी जाए। उन्होंने कहा कि कन्ट्रोलरूम 24 घण्टे क्रियाशील है, तीन सिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks