रैकिंग में मारी बाजी,प्रदेश में पाया चौथा स्थान,रिपोर्ट शुभम शर्मा

अलीगढ़ मंडल ने रैकिंग में मारी बाजी,प्रदेश में पाया चौथा स्थान
मंडलायुक्त गौरव दयाल की अगुवाई में अफसरों ने ताकत झोंकी तो नतीजा भी सामने आया। रैंकिंग में छलांग लगाते हुए अपना अलीगढ़ मंडल प्रदेश में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। पहले यह टाप 10 से भी बाहर था। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने इसके लिए विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मंडल के चारों जिलों (अलीगढ़़ एटा़ कासगंज़ हाथरस) के अफसरों को बधाई दी है। हालांकि, उन्होंने चेताया भी कि रैकिंग के साथ ही सबसे अधिक महत्वपूर्ण है यह कि शासन द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन के माध्यम से जनसामान्य को कितना लाभांवित किया जा रहा है। ऐसे में हम सभी को पूर्ण संवेदनशीलता के साथ जनता की समस्याएं निपटानी चाहिए। हमें रैकिंग को लेकर नहीं बैठना है। अच्छे कार्य भी करने हैं।कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की नई सूची ने अलीगढ़ मंडलवासियों को तोहफा दिया है। प्रदेश के 18 मंडलों में से मंडल चौथे स्थान पर पहुंचा है। वहीं, अगर जिलों की रैकिंग की बात करें तो मंडल के चारों जिलों में सबसे ऊपर हाथरस है। इसे प्रदेश भर के कुल 75 जिलों में में पांचवा स्थान मिला है। इसके एक नंबर नीचे ही अलीगढ़ जिला भी है। यह सूबे भर में छठवां स्थान मिला है। दोनों जिले काफी समय बाद टाप 10 में शामिल हुए हैं। वहीं कासगंज काे 21वां स्थान मिला है। एटा भी 26 वें स्थान पर रहा है। मंडलायुक्त गौरव दयाल के कुशल नेतृत्व के चलते मंडल की स्थिति में सुधार हुआ है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks