अवैध वसूली में दो अवर अभियंताओं को आरोपपत्र,रिपोर्ट शुभम शर्मा

अलीगढ़ में अवैध वसूली में दो अवर अभियंताओं को आरोपपत्र
घरेलू व व्यावसायिक बिजली कनेक्शन देने के एवज में अवैध वसूली के मामले में अलीगढ़-एटा क्षेत्र के दो अवर अभियंताओं को आरोप पत्र जारी किए गए हैं। साथ ही अवैध वसूली के मामले में पांच संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं, जबकि प्रधानमंत्री आवास के मामले में दोषी कर्मचारी की सेवा समाप्ति की संस्तुति की गई है।मंडल स्तर पर से नो टू करप्शन (एसएनटीसी) सेल की बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक हुई। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि अलीगढ़, एटा विद्युत क्षेत्र में घरेलू व व्यावसायिक कनेक्शन देने में अवैध वसूली के मामले में दो अवर अभियंताओं को आरोप पत्र जारी किए गए हैं, जबकि दो संविदा कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। मुख्य अभियंता विद्युत क्षेत्र अलीगढ़-कासगंज में विद्युत कनेक्शन देने में अवैध वसूली के मामले में तीन संविदा कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की गई हैं। कासगंज में प्रधानमंत्री आवासीय योजना शहरी में वर्ष 2019-20, 2020-21 तथा 2021-22 की सूची के लाभार्थियों से अवैध वसूली के मामले में दोषी कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की संस्तुति की गई है। मुख्य अभियंता विद्युत क्षेत्र अलीगढ़ में अवैध वसूली की शिकायत फर्जी पाई गई। कमिश्नर ने एसएनटीसी सेल को सूचना न देने वाले विभागों को चेतावनी जारी कर जल्द सूची देने के आदेश दिए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks