अलीगढ़ में नौ माह पांच दिन में 19.78 लाख लोगों को लगा कोविड का टीका

भारत में नौ माह पांच दिन में 100 करोड़ लोगों को कोविड रोधी टीका लग गया है। जनपद में इस अवधि में 19.78 लाख लोगों को टीकाकरण किया गया। 16 जनवरी 2021 को देश के साथ ही अलीगढ़ में टीकाकरण का शुभारंभ हुआ था। शुरू में सिर्फ चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया। उस समय स्वास्थ्यकर्मी भी टीका लगवाने में हिचकिचा रहे थे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद स्वास्थ्यकर्मी काफी प्रभावित हुए थे। जनपद में शुरू में टीका की रफ्तार सुस्त रही। धीरे-धीरे इसमें तेजी आई। लोग जागरूक भी हुए। 18 आयु वर्ग को अनुमति मिलने के बाद टीका में तेजी आई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनुमानित तौर पर करीब 27 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बृहस्पतिवार को 12102 लोगों को टीका लगाया गया।अलीगढ़ में अब तक टीकाकरण कुल – 1978155,
डोज 1 – 1547105,
डोज 2 – 431050
देश के साथ अलीगढ़ जनपद कंधे से कंधे मिलाकर चल रहा है। टीकाकरण के कारण ही कोरोना पर नियंत्रण हो रहा है। अब टीका से वंचित लोगों से आग्रह है कि वह टीका जरूर लगवाएं और कोरोना को देश, प्रदेश एवं जिला से विदा करने में सहयोगी बनें।