
एटा- थाना मिरहची पुलिस को मिली सफलता, थाना मिरहची पुलिस द्वारा लूट की घटना में वांछित चल रहा एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस व लूटे हुए मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर श्री सनील कुमार त्यागी के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा लूट की घटना में वांछित अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस तथा मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 22.10.2021 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0 205/21 धारा 392, 411 भादवि में वांछित अभियुक्त मनोज को एक तमंचा, एक जिन्दा कारतूस व एक लूटे हुए मोबाइल फोन के साथ कस्बा मिरहची से गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- मनोज कुमार पुत्र भूरे उर्फ सत्यप्रकाश नि0 ग्राम बमनई थाना पिलुआ एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- प्रभारी निरीक्षक जयेन्द्र प्रसाद मौर्य
- उपनिरीक्षक मदन मुरारी द्विवेदी
- हे0का0 शैलेन्द्र कुमार
- का0 राहुल कुमार
- का0 प्रमोद कुमार