सट्टा लगाते एक सटोरी 740 रुपये व सट्टा पर्ची, डॉट पेन सहित गिरफ्तार।

एटा- थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, सट्टा लगाते एक सटोरी 740 रुपये व सट्टा पर्ची, डॉट पेन सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुनील कुमार त्यागी के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष श्री अखिलेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में अवैध जुआ व सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा सट्टा लगाते हुए एक सटोरी 740 रुपये व सट्टा पर्ची सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 21.10.2021 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक सटोरी को 740 रुपए व सट्टा पर्ची, डॉट पेन सहित, सब्जी की दुकान मौ0तकिया कस्बा मारहरा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारहरा पर मु0अ0सं0 246/2021 धारा 13 सट्टा अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

  1. राजा पुत्र मौ0शरीफ निवासी मौ0तकिया कस्बा मारहरा थाना मारहरा जनपद एटा बरामदगी-
  2. 740 रूपये सट्टा पर्ची, डॉट पेन। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
  3. उप0नि0 श्री प्रवीन कुमार दुबे
  4. कां0 वीर बहादुर

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks