
#Agra….
आगरा में सफाईकर्मी की पत्नी का सनसनीखेज दावा
‘पुलिस ने कहा था, मकान-जेवर कुछ भी बेचो, लेकिन लेकर आओ 25 लाख रुपये’
◾आगरा पुलिस कस्टडी में सफाईकर्मी अरुण वाल्मीकि की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अरुण की मां कमला देवी ने पोस्टमार्टम हाउस पर कहा कि जगदीशपुरा थाने के मालखाने में चोरी पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से हुई थी। अरुण पुलिस कर्मियों के नाम बता देता इसलिए उसे मार डाला। अरुण की पत्नी सोनम ने भी यही आरोप लगाए कि उनके पति की पुलिस वालों ने हत्या की है। उनका आरोप है कि पुलिस वाले दबाव बना रहे थे। बोल रहे थे कि मकान बेचो। जेवर बेचो। कहीं से भी कैश लेकर आओ। उन्हें तो 25 लाख रुपये की पूरी रिकवरी दिखानी है। जब तक 25 लाख रुपये पूरे नहीं होते। कोई नहीं छूटेगा। पूरा खानदान जेल में सड़ जाएगा।
◾पोस्टमार्टम हाउस पर बुधवार को मां से पूछा गया कि क्या हुआ था। इस सवाल पर वह पुलिस कर्मियों को कोसने लगीं। बोली जवान बेटा था। कोई बीमारी नहीं थी। पुलिस वालों ने पीट-पीटकर मार डाला। बेटा जुबान खोलता तो चोरी में कई पुलिस कर्मी भी फंस जाते। बेटे को तो बलि का बकरा बना दिया गया। चोरी में पुलिस वाले शामिल थे। अरुण की पत्नी सोनम ने भी यही आरोप लगाए कि उनके पति की पुलिस वालों ने हत्या की है। उनका आरोप है कि पुलिस वाले दबाव बना रहे थे।
◾वहीं दूसरी तरफ अरुण के भाई बंटी, रिंकू और सोनू आपस में एक मत नहीं दिखे। एक भाई ने जब यह बयान दिया कि पुलिस कर्मियों ने कोई मारपीट नहीं की थी तो दूसरे भाई ने विरेाध किया। यह घटनाक्रम कोठी मीना बाजार मैदान के सामने पुलिस चौकी का है।