पीएम 25 को करेगें स्वशासी मेडीकल कॉलेज का वर्चुअल लोकार्पण ,लोगो में हर्ष की लहर

एटा ! आगामी पच्चीस अक्टूबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एटा के स्वशासी मेडीकल कॉलेज का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे ! उपरोक्त जानकारी देते हुऐ मेडीकल कॉलेज के प्राचार्य डा. राजेश गुप्ता ने हमारे संवाददाता को बताया कि इस सन्दर्भ में गत दिवस जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल ने सीएमओ डा. उमेश कुमार त्रिपाठी व अन्य अधिकारियों के साथ मेडीकल कॉलेज के द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया था ! डा. राजेश गुप्ता ने आगे बताया कि 216.83 करोड की लागत से सीएनडीएस व यूपी जलनिगम द्वारा 25.89 करोड एकड क्षेत्रफल में स्वशासी मेडीकल कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है ,जिसके तहत पीएसी मारहरा रोड स्थिति मेडीकल कॉलेज के लिऐ भूमि 16.44 एकड व उच्चीक्रत जिला चिकित्सालय की भूमि 9.45 एकड शामिल है ! डा. राजेश गुप्ता ने बताया कि एटा के इस स्वशासी मेडीकल कॉलेज को अटल बिहारी बाजपेयी मेडीकल यूनिवर्सिटी से सम्बद्द किया गया है तथा मेडीकल कॉलेज में शिक्षण सत्र 2021 – 22 हेतु एमबीबीएस की सौ सीटों की पढाई की मंजूरी मिल गयी है