
अलीगढ़ में आशा कर्मियों ने फिर घेरा सीएमओ दफ्तर का घिराव कर किया हंगामा
अलीगढ़ की आशा कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सीएमओ दफ्तर को घेर लिया। आशा कर्मी सीएमओ कक्ष के सामने ही धरने पर बैठ गईं। कहा, तीन अक्टूबर से उनकी हड़ताल चल रही है। यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो संचारी रोग नियंत्रण अभियान में भी काम नहीं करेंगी। आशा कर्मियों ने विभिन्न कार्यों से अर्जित प्रोत्साहन राशि का समय से भुगतान नहीं न होने का आरोप लगाया। 15 हजार फिक्स मानदेय व राज्य कर्मचारी का दर्ज दिए जाने की मांग की।दोपहर करीब 12 बजे शहर व देहात की काफी आशा कर्मी सीएमओ कार्यालय पर पहुंची और नारेबाजी शुरू कर दी। कहा,भले ही कैसी भी परिस्थिति रही हो, आशा कर्मियों ने अपना घर-परिवार छोड़कर बेहतर काम किया। कोरोना काल में घर-घर जाकर मरीज चिह्नित किए। कोविड जांच के लिए सैंपल तक लिए। फिर भी, उन्हें मात्र दो हजार रुपये मानदेय मिलता है। प्रोत्साहन राशि का भुगतान भी समय से नहीं होता।