डिलारी के गांव जलालपुर में एक कोरोना पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप-रिपोर्ट नाज़िम हुसैन

 

थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी अली खान पुत्र सलीम अहमद (22) की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वह 27 मई को चेन्नई से आया था। सोमवार को उसके कोरोना पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे मुरादाबाद के विवेकानंद अस्पताल में क्वारंटाइन किया है। जबकि गांव जलालपुर में हड़कंप मचा है। एक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद लोगों में भारी दहशत देखी जा रही है।

डिलारी के गांव जलालपुर निवासी अली खान चेन्नई में कारपेंटर का काम करता था। कोरोना महामारी के चलते घोषित लॉक डाउन में वह वहीं फंस गया था। इसके बाद किसी तरह 25 मई को वह चेन्नई से निकला। 27 मई को मुरादाबाद पहुंचा। स्वास्थ्य विभाग ने 28 मई को सैंपल लेकर उसे ठाकुरद्वारा के क्वारंटाइन सेंटर में रखा था। इसके बाद एक जून को उसकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. विशाल दिवाकर ने बताया कि अली खान को मुरादाबाद के विवेकानंद अस्पताल स्थित कोविड-19 रूम में भर्ती कराया गया है। दो जून को उसके परिजनों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल उसके घरवालों को होम क्वारंटाइन रहने का आदेश दिया गया है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि बाहर से आने वाले प्रवासियों को गांव में न घुसने दें। पहले उन्हें चेकअप कराने को कहें। इसके बाद उन्हें 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन कराएं। तभी बाहर से आए प्रवासियों को गांव में आने दें|

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks