420, 406, 473, 411 भादंवि में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

एटा- थाना‌ मलावन पुलिस को मिली सफलता, थाना मलावन पुलिस द्वारा मुअसं- 184/21 धारा 420, 406, 473, 411 भादंवि में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस द्वारा मुअसं- 184/21 धारा 420, 406, 473, 411 भादंवि में वांछित चल रहे अभियुक्त सुनील को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 18.10.2021 को थाना मलावन पुलिस द्वारा मुकद्दमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त सुनील पुत्र खड़ग सिंह निवासी कनकपुर थाना बागवाला जिला एटा को मुखबिर की सूचना पर घटना में उपयोग की गई टीवीएस अपाचे मोटर साइकिल व घटना में धोखाधड़ी से अर्जित किए 52000 रुपए के साथ गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. सुनील पुत्र खडग सिंह निवासी कनकपुर थाना बागवाला जिला एटा

बरामदगी-

  1. 52000 रुपए नगद
  2. एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

  1. व.उ.नि. श्री विष्णु कुमार शर्मा
  2. का. रामू यादव
  3. का. राघवेन्द्र सिंह
  4. का. अर्जुन

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks