गिले शिकवे दूर कराकर फिर से मिला दिया


सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र-जनपद एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाने में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज एक टूटे हुए परिवार को फिर से मिलाकर एक किया गया, मामला थाना निधौलीकलां जिला एटा के ग्राम कासिमपुर का है जहां की रहने वाली रिजवाना पुत्री शाहबुद्दीन की शादी शमशाद पुत्र आमीन खान निवासी कानऊ भिन्तर थाना हसायन जिला हाथरस से 9 साल पहले हुई थी, दोनों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, आज दोनो पक्षों को बुलाकर उनके गिले शिकवे दूर कराकर फिर से मिला दिया गया, आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक श्रीमती रज़िया, सुल्ताना, म0है0का0 मिथलेश कुमारी व म0है0का0 मंजू अग्रवाल के अलावा महिला थाने का स्टाफ मौजूद रहा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks