योगी सरकार में पत्रकार के ऊपर फिर हुआ जानलेवा हमला

योगी सरकार में पत्रकार के ऊपर फिर हुआ जानलेवा हमला

मिर्जापुर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आए दिन पत्रकारों का हत्या एवं उत्पीड़न हो रहा है वहीं 06/07/2021 माफियाओं ने मारा इलाज के दौरान 01/08 /2021 को पत्रकार के चाचा की मृत्यु हो गई चुनार थाना क्षेत्र के गोल्हनपुर में एक पत्रकार के परिजन को दबंगों ने मार मार कर मौत के घाट उतार दिए उल्टा पत्रकार व परिवार के ऊपर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया इसी प्रकार लालगंज थाना क्षेत्र के बरकछा गांव में 11 अक्टूबर की रात्रि में पत्रकार के परिजनों के साथ दबंग ने हमला बोला एवं एक पत्रकार व उनके परिजन सहित के ऊपर ही विभिन्न धाराओं मुकदमा दर्ज कर दिया गया इसी प्रकार सोमवार 18 अक्टूबर को जिगना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा काजी चौरा में पत्रकार शारदा प्रताप सिंह के ऊपर विनोद कुमार गुप्ता ने किया जानलेवा हमला विनोद कुमार गुप्ता शराब पीकर पत्रकार शारदा प्रताप सिंह को भद्दी भद्दी गाली गलौज देने लगा यशो शारदा प्रताप सिंह अपने घर से निकले और विनोद कुमार को समझाने लगे लेकिन नशे में धुत विनोद कुमार गालीया ही देता रहा जब इसका विरोध शारदा प्रताप सिंह ने किया तो मार करने पर उतारू हो गया और रोड पर से दौड़ कर उनके घर पहुंच गया और दोनों में हाथापाई हो गई जिससे कि शारदा प्रताप सिंह को कुछ चोटें भी आई हैं योगी सरकार में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है कहने को तो पत्रकार के ऊपर हमला करने वाले के ऊपर योगी सरकार द्वारा 50000 जुर्माना और 3 साल की जेल का प्रावधान बना है आए दिन पत्रकारों के ऊपर हमला होता रहता है लेकिन मिर्जापुर पुलिस की नजर इन मनचलों पर नजर नहीं पड़ रही है जिससे कि देश का चौथा स्तंभ खतरे में है विनोद कुमार पुत्र संगठन निवासी काजी चौरा एक दबंग किस्म का आदमी है आए दिन गांव वालों को भी गाली देता रहता है पुलिस की मिलीभगत से दबंग माफियाओं की बल्ले-बल्ले हैं आए दिन रेप हत्या चोरी डकैती हो रही है फिर भी पुलिस प्रशासन आंख पर पट्टी लगाए बैठी है वही पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks