डेंगू के मरीजों की संख्या बढने व बैड न मिलने पर समस्या

डेंगू के मरीजों की संख्या बढने व बैड न मिलने पर समस्या का संज्ञान लेते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष पहूंचे जिला अस्पताल
डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या व अस्पतालों में बेड न मिलने की समस्या की शिकायत का संज्ञान लेते हुए भाजपा के महानगर अध्यक्ष डॉ विवेक सारस्वत की अगुवाई में भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अस्पताल मलखान सिंह पहुंचा जहाँ सीएमएस डॉ रामकिशन को साथ लेकर पूरे हॉस्पिटल का दौरा किया साथ ही सभी मरीजों का हाल चाल जाना डेंगू के बढ़ते मरीजो की समस्या के समाधान के लिये महानगर अध्यक्ष डा विवेक सारस्वत द्वारा सीएमएस को बैड की संख्या बढ़ाने को कहा जिस पर सीएमएस ने बेड की संख्या बढ़ाने की सहमति दी है। हॉस्पिटल का दौरा करने वाले प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री वैभव गौतम, सुधा सिंह, उपाध्यक्ष जितेंद्र वार्ष्णेय जीतू, संजय गोयल, सुरेश शर्मा, महानगर मंत्री संजू बजाज, मण्डल अध्यक्ष सुभाष सुभानु, संजय शर्मा, सह मीडिया प्रभारी विशाल देशभक्त आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks