एडेड जूनियर हाईस्कूल सहायक अध्यापक की चयन परीक्षा में पहली पारी में 2096 और दूसरी पारी में 2240 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

अलीगढ़ में एडेड जूनियर हाईस्कूल सहायक अध्यापक की चयन परीक्षा में पहली पारी में 2096 और दूसरी पारी में 2240 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ जूनियर हाईस्कूल सहायक अध्यापक व प्रधानाध्यापक चयन परीक्षा का आयोजन रविवार को कराया गया। पहली पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक 23 केंद्रों पर और दूसरी पाली में दोपहर दो से तीन बजे तक दो केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। पहली पाली में पंजीकृत 10907 अभ्यर्थियों में से 8811 हाजिर व 2096 गैरहाजिर रहे। दूसरी में पंजीकृत 636 अभ्यर्थियों में से 492 हाजिर व 144 गैरहाजिर रहे। कुल पंजीकृत 11543 अभ्यर्थियों में से 9303 परीक्षा में शामिल हुए और 2240 गैरहाजिर रहे।डीआइओएस डा. धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कोविड-19 गाइडलाइंस के पालन के साथ परीक्षा कराई गई। किसी परीक्षा केंद्र पर नकल की कोई गतिविधि नहीं हुई। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई। परीक्षा छूटने के बाद विद्यार्थी केंद्र से बाहर आए तो रामघाट रोड पर जाम की स्थिति बन गई। मीनाक्षी पुल पर काफी देर राहगीर जाम से जूझते रहे। पहली पाली में 8811 अभ्यर्थी परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आए। इससे जाम की समस्या ज्यादा रही। ट्रैफिक पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks