
भाकियू के NCR महासचिव की कार हुई दुर्घनाग्रस्त/बुलंदशहर–यूपी के बुलंदशहर के कस्बा सिकन्द्राबाद में भारतीय किसान यूनियन के NCR के महासचिव की कार दो ट्रकों के बीच मे आकर क्षतिग्रस्त हो गई
ट्रकों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी और दूसरी दिशा में घूम गयी,कार में सवार मांगेराम त्यागी व उनके सहयोगी घायल हो गये मांगेराम बुलंदशहर से दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर राकेश टिकैत से मिलने जा रहे थे घटना सिकन्द्राबाद के आरके स्कूल के पास की है भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर महासचिव मांगेराम त्यागी के सिर में चोट आयी वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत भारतीय किसान यूनियन के नेता को अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई वही किसान नेता ने कहा मैं मैं किसी पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा।