
#Etah…
रोडवेज बस की टक्कर से संविदा चालक की मौत
◾कोतवाली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत बस स्टेण्ड की घटना
◾मिरहची थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सरनऊ निवासी रामवीर सिंह का 34 वर्षीय पुत्र शीलेन्द्र कुमार रोडवेज विभाग में संविदा चालक था।
◾शुक्रवार को वह छुट्टी पर था, लेकिन किसी कार्य हेतु एटा आया था, वह रोडवेज बस स्टेण्ड पर खड़े होकर वाहन की प्रतीक्षा कर रहा था, तभी रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।
◾हादसे में घायल शीलेन्द्र को उपचार के लिए अस्पताल मंे भर्ती कराया गया, डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
◾पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।