धान क्रय केन्द्रों पर पहुंचकर डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

#Etah…

धान क्रय केन्द्रों पर पहुंचकर डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण
◾किसानों से संपर्क स्थापित कर आवंटित लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति करने के दिये निर्देश
◾जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम कृषि उत्पादन मंडी समिति में भारतीय खाद्य निगम के दो क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण के दौरान पाया कि निरीक्षण के दौरान दोनों केंद्र बंद थे।
◾जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया है कि क्रय केंद्र प्रत्येक दिशा में प्रातः ९ बजे खुल जाना चाहिए, क्रय केंद्रों पर किसी प्रकार की अव्यवस्था मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
◾जिलाधिकारी ने जैथरा मंडी समिति में खाद्य विभाग के क्रय केंद्र निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी उमेश कुमार निर्देश दिए कि क्षेत्र में किसान सहायकों सहित अच्छे किसानों से संपर्क स्थापित कर धान खरीद में तेजी लाई जाए।
◾इस वर्ष शासन द्वारा कॉमन धान का क्रय मूल्य १९४० रुपए प्रति कुंतल एवं ग्रेड१ धान का क्रय मूल्य १९६० रुपए प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है।
◾किसानों को उनके धान का भुगतान ऑनलाइन किए जाने की व्यवस्था की गई है, सभी केंद्रों पर नमी मापक यंत्र उपलब्ध रहने चाहिए।
◾इसके साथ ही क्रय केंद्रों पर कृषकों हेतु बैठने की व्यवस्था, छाया एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
◾जिला खाद्य विपणन अधिकारी नंद किशोर ने बताया जनपद में धान क्रय करने हेतु १४ केंद्र बनाए गए हैं, जिसके तहत दो भारतीय खाद्य निगम ६ पीसीएफ एवं ६ खाद्य विभाग के क्रय केंद्र बने हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks