किसानों ने लाठी, फावड़ा, दराती, खुरपी आदि का शस्त्र पूजन कर एवं भंडारे का आयोजन किया

एटा।किसानों ने लाठी, फावड़ा, दराती, खुरपी आदि का शस्त्र पूजन कर एवं भंडारे का आयोजन किया आज दिनांक 15.10.2021 को 36 वे दिन भी अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा उक्त धरना स्थल पर उपस्थित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अन्याय अत्याचार के खिलाफ शासन प्रशासन के विरुद्ध संघर्षरत किसान नौजवानों के शस्त्र पूजन का कार्यक्रम दशहरा के उपलक्ष में किया जिसमें समस्त किसान नौजवान मजदूर साथी एटा धरना स्थल पर एकत्रित होकर अपनी लाठी, डंडा, हल, फावड़ा, खुरपी, दरांती, हंसिया, कुल्हाड़ी आदि किसानों के शस्त्रों का पूजन किया गया उसके पश्चात किसानों के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया साथ ही 22 तारीख को प्रस्तावित किसान महापंचायत को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई और सभी सम्मानित किसान मजदूर नौजवान साथियों से अनुरोध किया गया है कि समय से धरना स्थल एटा पहुंचकर उक्त महापंचायत को सफल बनाते हुए किसान आंदोलन का मार्गदर्शन करने का कष्ट करें ।

उत्कृष्ट लाठी रखने के लिए श्री बाबूराम वर्मा न0 घनश्याम जलेसर को सम्मानित किया गया और उक्त शस्त्र पूजन का कार्य विधिविधान से पण्डित ओमदेव शाश्त्री मिरहची बालों ने कराया

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेन्द्र शास्त्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ0 अनिल कुमार सिंह, पूर्व सदस्य जिला पंचायत एसपी राजपूत, बीरेश बीडीसी, बीरपाल सिंह, पुष्पेन्द्र कुमार बघेल, गीतम सिंह वर्मा, चरन सिंह वर्मा, रमेश बर्मा हलवाई, अनुपमा पांडे, मनोज देवी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks