
अलीगढ़ में प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री के पुतला दहन से पहले किसान नेता को किया नजरबंद
अलीगढ़ में तीन नये कृषि कानूनों के विरोध में उतरे किसान व उनसे जुड़े संगठनों ने दशहरा के मौके पर पीएम मोदी, सीएम योगी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन करने का एलान किया है। अलीगढ़ में इसको लेकर पुलिस और प्रशासन की टीम अलर्ट हो गई है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के वरिष्ठ नेता चौधरी गजेंद्र सिंह को सुखरावली में उनके घर पर ही नजरबंद कर लिया है। क्रांतिकारी किसान यूनियन के गोकुल करण को भी सुखरावली गांव में ही उनके घर पर पुलिस ने पहुंचकर नजरबंद कर लिया है।बता दें कि इस एलान के पीछे लखीमपुर खीरी कांड का भी रोष है। किसान नेताओं के एलान के बाद प्रशासन, पुलिस और एलआईयू समेत कई एजेंसियां गुरुवार को ही सक्रिय हो गईं थीं। सक्रिय हो गई हैं। किसानों को नजरबंद किए जाने की तैयारी कर ली गई थी। वहीं, संगठनों ने शहर से लेकर देहात तक पुतला दहन का प्लान तैयार किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले यह विरोध हो रहा है। इसके संयोजक शशीकांत ने बताया कि किसान नेता चौधरी गजेंद्र सिंह और गोकुल करण को नजरबंद किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। अन्य किसान नेताओं, पदाधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस-प्रशासन गुरुवार रात से ही किसान नेताओं की निगरानी में लगा हुआ है।