घरेलू कलह में बेटे ने पिता व बहन पर चलाई गोली ,गंभीर घायल,रिपोर्ट शुभम शर्मा

अलीगढ़ के लोधा क्षेत्र के बरौठ-छजमल गांव में घरेलू कलह में बेटे ने पिता व बहन पर चलाई गोली ,गंभीर घायल
अलीगढ़ लोधा क्षेत्र के बरौठ-छजमल गांव में घरेलू कलह को लेकर बेटे ने पिता पर गोली चला दी। बीच-बचाव कराने पहुंची बहन को भी आरोपित युवक ने गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों को गंभीर रूप से घायल होने पर पिता-पुत्री को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया। गांव निवासी अशोक कुमार ने घरेलू कलह में अपने पिता गिरी प्रसाद पर दोपहर के वक्त गोली चला दी। इसी बीच बचाने पहुंची छोटी बहन रिचा पर भी आरोपित ने गोली चला दी। जिससे पिता- पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को ग्रामीणों ने जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks