
एटा।सराहनीय कार्य जनपद एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदयशंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सैल एटा द्वारा आनलाइन ठगी का शिकार हुए शिकायतकर्ता श्री दिलेशचन्द्र पुत्र श्री शेरसिंह नि0 ग्राम नगला अगर थाना मलावन जनपद एटा मो0न0-9627928017 ने आईजीआरएस संख्या 20020121008218 के माध्यम से अवगत कराया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने शिकायतकर्ता के खाते किसी अज्ञात ने तीन बार में 15000 रूपये का फ्राड कर लिया है। साइबर सैल एटा द्वारा मामले की गंभीरता से जांचकर त्वरित व लाभप्रद कार्यवाही करते हुए तथा सम्बन्धित बैंक/गेट-वे को ई-मेल करते हुये दिनाँक 14/10/2021 को शिकायतकर्ता की ठगी गई धनराशि 15000 रुपये की बड़ी रकम को पीडित के बैंक खाते में वापस कराया गया है। अपने पैसे वापस पाकर शिकायतकर्ता द्वारा एटा पुलिस को धन्यवाद देते हुए भूरि भूरि प्रशंसा की गई।
साइबर क्राइम सैल टीम जनपद एटा
- उ0नि0 श्री अभिषेक कुमार
- आरक्षी अजयपाल सिंह
- आरक्षी अर्जुन सिंह
- म0 आरक्षी प्रंयका सिंह
साइबर सैल एटा द्वारा साइबर ठगी से बचने हेतु आमजन को संदेश
01- किसी भी कम्पनी का कस्टमर केयर नम्बर उस कम्पनी के आधिकारिक वेवसाइट से ही प्राप्त करें क्योकि आजकल साइबर ठगों द्वारा अपने नम्बरों को विभिन्न आनलाइन कम्पनियों के कस्टमर केयर के नाम से गूगल पर अपडेट किया गया है।
02- कोई भी बैंक अधिकारी फोन पर कभी भी आपसे एटीएम खाते क्रेडिट कार्ड अन्य से सम्बन्धित जानकारी नहीं मांगता इसलिए कभी भी फोन काल पर अपने बैंक से सम्बन्धित जानकारी शेयर ना करें ।
03- किसी भी क्यूआर कोड से पेमेंट लेते/देते समय यह अवश्य चेक करें कि क्यूआर कोड पेमेंट रिसीव करने वाला है।
04- एटीएम कार्ड का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें कि हम कोई हमारा एटीएम पिन नहीं चुरा पाये और एटीएम मशीन में एटीएम स्वाइप करने से पहले हाथ से चेक कर लें कि कोई कैमरा या डिवाइस पहले से एटीएम मशीन पर लगा तो नहीं है।