05 शातिर लुटेरे पुलिस मुठभेड़ के बाद अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार, एक स्कॉर्पियो व एक जायलो कार बरामद,रिपोर्ट निशा

एटा पुलिस को मिली बड़ी सफलता – थाना पिलुआ पुलिस तथा जनपदीय इंटेलिजेंस विंग एवं सर्विलांस टीम द्वारा लूट की योजना बनाते 05 शातिर लुटेरे पुलिस मुठभेड़ के बाद अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार, एक स्कॉर्पियो व एक जायलो कार बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में लुटेरों/चोरों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलुआ पुलिस तथा जनपदीय इंटेलिजेंस विंग एवं सर्विलांस टीम द्वारा लूट की योजना बनाते समय पॉच शातिर लुटेरों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना का विवरण :-
दिनांक 15.10.2021 को थाना पिलुआ पुलिस तथा जनपदीय स्वॉट एवं सर्विलांस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर संयुक्त कार्यवाही में पुलिस मुठभेड़ के बाद लूट की योजना बनाते पॉच शातिर लुटेरों को जीटी रोड, भदवास पुलिया के पास से समय प्रातः करीब 04.30 बजे गिरफ्तार किया गया है तथा दो अन्य लुटेरे अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। अभियुक्तों की जामातलाशी व मौके से 2 तमंचे 2 खोखा व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक स्कॉर्पियो तथा एक जायलो कार बरामद की गई है। अभियुक्तों के विरूद्व थाना पिलुआ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा फरार लुटेरों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।

महत्वपूर्ण बिन्दु :-

  1. पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया गया कि उन लोगों का एक संगठित गिरोह है, जो असलहों के बल पर लोगों से लूटपाट तथा चोरी आदि करते हैं।
  2. दिनांक 13/14.10.2021 की रात्रि में राजकुमार, राशिद अली, असलम, मुनीर, जाकिर, दुर्गपाल, बड़े मियां, रवीश, अतेंद्र यादव तथा गैंग लीडर अनिल उर्फ अड़ंगा के साथ तीन अन्य बदमाशों ने मिलकर थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में ट्रक संख्या एचआर 47 डी 4318 जिसमें लगभग 42 टन सरिया लदा हुआ था को लूट लिया था। जिसके सम्बन्ध में थाना फरिहा पर मुअसं- 94/2021 धारा 395, 342, भादवि पंजीकृत है।
  3. अनिल उर्फ अड़ंगा, रवीश, अतेंद्र यादव और उनके 3 साथी बोलेरो में थे और राजकुमार, राशिद अली, असलम, मुनीर, जाकिर, बड़े मियां और दुर्गपाल जायलो गाड़ी से घटना में शामिल थे।
  4. इस डकैती की घटना में शामिल तीन अभियुक्त अनिल उर्फ अड़गा, रवीश तथा अतेन्द्र यादव को थाना फरिहा, फिरोजाबाद पुलिस द्वारा दिनांक 14/15.10.2021 की रात्रि में लूटे गये ट्रक मय 42 टन सरिया सहित गिरफ्तार किया गया।
  5. जनपद फिरोजाबाद में घटना को अंजाम देने के बाद बाकी अभियुक्तगण जनपद एटा में दूसरी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से रात्रि में दो चार पहिया वाहन लेकर योजना बनाते घूमते रहे।
  6. थाना पिलुआ क्षेत्र में संदिग्धता के आधार पर दोनों वाहनों को रुकने का इशारा करने पर दोनों वाहन सवार बदमाश जनपद के बार्डर के थाने सिकन्द्राराऊ की ओर भाग गये, जनपदीय पुलिस द्वारा जनपद हाथरस पुलिस को इस सम्बन्ध में तत्काल अवगत कराया गया। सम्पूर्ण रेंज में सघन चेकिंग की गई।
  7. थाना सिकन्द्रराऊ पुलिस द्वारा सूचना पर वाहनों की चैकिंग की जाने लगी तो उपरोक्त बदमाश दोनों वाहन लेकर वापस एटा की ओर भागे, इसी दौरान पुलिस मुठभेड़ के बाद पॉच अभियुक्तों को एटा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक पिलुआ श्री बेगराम सिंह चोटिल भी हो गये हैं।
  8. घटना का मुख्य अभियुक्त अनिल उर्फ अडं़गा जो इस गैंग का लीडर भी है, जनपद एटा का टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। जिस पर करीब एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
  9. राजकुमार पुत्र गजराज यादव निवासी नगला हरिया थाना सिकंदरा राव हाथरस उम्र 25 वर्ष
  10. राशिद अली पुत्र अख्तर हुसैन निवासी खेड़िया थाना एका, फिरोजाबाद उम्र 32 वर्ष
  11. असलम पुत्र सईद निवासी रोरावर थाना रोरावर जनपद अलीगढ़ उम्र 33 वर्ष
  12. मुनीर पुत्र गुनाई फकीर निवासी कुठिला थाना फरिहा जनपद फिरोजाबाद उम्र 21 वर्ष
  13. जाकिर पुत्र समशाद उर्फ मुल्लानी निवासी रोरावर थाना रोरावर, अलीगढ़ उम्र 35 वर्ष आपराधिक इतिहास अभियुक्त जाकिर हिस्ट्रीशीटर थाना देहलीगेट, अलीगढ़
  14. मुअसं- 735/2014 धारा 395, 412 आईपीसी थाना देहलीगेट जनपद अलीगढ़
  15. मुअसं- 496/2014 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना देहली गेट जनपद अलीगढ़
  16. मुअसं- 543/2013 धारा 147, 323, 504, 506 आईपीसी थाना देहलीगेट, अलीगढ़
  17. मुअसं- 11/2021 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना देहली गेट जनपद अलीगढ़
  18. मुअंस- 189/2019 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना देहली गेट जनपद अलीगढ़
  19. मुअसं- 477/2017 धारा 147, 148, 323, 326, 504 आईपीसी थाना देहली गेट अलीगढ़ आपराधिक इतिहास अभियुक्त अनेक पाल उर्फ अनिल उर्फ अड़ंगा यादव
  20. मुअसं- 341/14 धारा 307 भादवि थाना कोतवाली देहात जनपद एटा
  21. मुअसं- 584/14 धारा 395, 397, 412 भादवि थाना कोतवाली देहात जनपद एटा
  22. मुअसं- 003/15 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि थाना कोतवाली देहात जनपद एटा
  23. मुअसं- 004/15 धारा 25 आयुध अधिनियम थाना कोतवाली देहात जनपद एटा
  24. मुअसं- 007/16 धारा 395, 397 भादवि थाना निधौली कला जनपद एटा
  25. मुअसं- 033/16 धारा 147, 148, 149, 307 थाना मलावन जनपद एटा
  26. मुअसं- 167/16 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना मलावन जनपद एटा
  27. मुअसं- 374/16 धारा 3 यू0पी0 गुंडा अधिनियम थाना निधौली कला जनपद एटा
  28. मुअसं- 165/17 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि थाना पिलुआ जनपद एटा
  29. मुअसं- 269/17 धारा 25 आयुध अधिनियम थाना पिलुआ जनपद एटा
  30. मुअसं- 270/17 धारा 420, 414, 411 भादवि थाना पिलुआ जनपद एटा
  31. मुअसं- 192/20 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना पिलुआ जनपद एटा

फरार अभियुक्तों का नामपताः-

  1. दुर्गपाल पुत्र नामालूम निवासी राजगढ़ थाना एका, फिरोजाबाद
  2. बडे़ मियॉ पुत्र नामलूम निवासी अवागढ़ थाना अवागढ़, एटा बरामदगीः-
  3. दो अवैध तमंचे दो खोखा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर
  4. एक स्कॉर्पियो सं- यूपी 85 एआर 3000
  5. एक जायलो कार सं- यूपी 81 एसी 0191 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
  6. प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार तोमर सर्विलांस और इंटेलिजेंस विंग जनपद एटा
  7. उप निरीक्षक अश्वनी कुमार इंटेलिजेंस विंग जनपद एटा
  8. आरक्षी विजेंद्र सिंह
  9. आरक्षी दीपक त्रिवेदी
  10. आरक्षी मनोज कुमार इंटेलिजेंस विंग जनपद एटा
  11. आरक्षी अमित कुमार
  12. आरक्षी जितेंद्र
  13. आरक्षी पवन कुमार सर्विलांस सेल जनपद एटा

थाना पिलुआ पुलिस बल

  1. प्रभारी निरीक्षक बेगराम सिंह
  2. एसएसआई देवेंद्र सिंह
  3. मुख्य आरक्षी संतोष कुमार
  4. कांस्टेबल चंद्रप्रकाश
  5. कांस्टेबल जसवीर

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks