अलीगढ़ में डेंगू मरीजों की भरमार,प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ाने के लिए फलों के सेवन में बढोतरी

अलीगढ़ में डेंगू मरीजों की भरमार,प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ाने के लिए फलों के सेवन में बढोतरी
अलीगढ़ में डेंगू के मरीज सिर्फ दवाओं के भरोसे नहीं हैं, घरेलू उपचार भी करा रहे हैं। खासकर उन फलों का सेवन किया जा रहा है, जिनसे प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ती हैं। इनमें कीवी भी एक है। बाजार में एकाएक इसकी मांग बढ़ गई है। मौके का फायदा उठाकर फल कारोबारियों ने कीवी की कीमत भी बढ़ा दी है। बाजार में अलग-अलग कीमत पर कीवी बिक रहा है। नारियल पानी की स्थिति भी यही है।डेंगू बुखार में शरीर की प्लेटलेट्स तेजी से गिरती हैं। डेंगू पीड़ित मरीज के जोड़ों में तेज दर्द होता है और चक्कर आते हैं। मच्छरों से फैलने वाले इस संक्रमण से मरीज की मौत भी हो जाती है। अलीगढ़ में डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ज्यादातर अस्पतालों में डेंगू के मरीज भर्ती हैं। यहां मरीज एंटी बायोटिक दवा, इंजेक्शन और ग्लूकोज लेने के अलावा प्लेटरेट्स बढ़ाने के लिए घरेलू उपचार भी करा रहे हैं। इसका बेहतर जरिया कीवी, नारियल पानी बताया जा रहा है। डा. संतोष बताते हैं कि एक व्यक्ति के शरीर में 1.5 लाख से चार लाख तक प्लेटलेट्स होते हैं। प्लेटरेट्स 50 हजार से नीचे जाते ही खतरा बढ़ने लगता है। कीवी के नियमित सेवन से प्लेटरेट्स बढ़ाई जा सकती हैं। मरीज सुबह व शाम एक-एक कीवी का सेवन करे तो पर्याप्त है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ई भी होता है। नारियल पानी, पपीता भी फायदेमंद है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks