11 कि.ग्रा. गाॅजा कीमत करीब 1 लाख रुपये सहित एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

*एटा – थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, तस्करी को ले जाये जा रहे 11 कि.ग्रा. गाॅजा कीमत करीब 1 लाख रुपये सहित एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों तथा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक शातिर गाॅजा तस्कर को 11 किलो गाॅजा सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

घटनाक्रमानुसार दिनांक 31.05.2020 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर शहीद पार्क रेलवे पुल के पास से एक अभियुक्त को समय करीब 21.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। मौके पर अभियुक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी में रखा 11 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये है। अभियुक्त के विरूद्व थाना कोतवाली देहात पर *मुअसं- 208/2020 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-*
1. कृष्ण कुमार पुत्र कुंवरपाल निवासी टोली थाना सिकन्द्रराऊ, हाथरस।

*बरामदगीः-*
1- 11 किग्रा गांजा (कीमत करीब 1 लाख रुपये)

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1- उ0नि0 मो0 आसिफ
2- उ0नि0 देवेन्द्र सिंह
4- आरक्षी हृदयनारायण
5- आरक्षी कृष्णकान्त

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks