एटा*सीओ अलीगंज के पेशकार उदय प्रताप सिंह के सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई।*
अलीगंज क्षेत्राधिकारी अजय भदौरिया के पेशकार उदय प्रताप सिंह के सेवानिवृत्त होने पर एसडीएम पी0एल0 मोर्य की अध्यक्षता में आज कोतवाली परिसर में कोतवाल पंकज मिश्रा के सहयोग से भावभीनी विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया,इस कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी अजय भदौरिया ने पेशकार उदय प्रताप सिंह के अपने साथ बिताए गये समय को विस्तार से बताते हुए, उनके मधुर स्वभाव एवं अधिकारी के प्रति समर्पित भावना साथ ही जनता के साथ उनके व्यवहार की सराहना करते हुए,कहा कि सरकारी नौकरी में सभी को एक बार सेवानिवृत्त होना पड़ता है, पर जो व्यक्ति अपने व्यक्तित्व से अपने अधिकारी,अपने अधीनस्थों के साथ मधुर सम्बन्ध रखता है उसको भुलाना सम्भव नही है, उदय प्रताप सिंह के सेवानिवृत्ति होने पर हम सभी को दुःख तो है, पर एक खुशी भी है, कि बो आज से अपने परिजनों के साथ रहकर अपना वाकी जीवन व्यतीत करेंगे,मैं उनकी दीर्घायु की कामना करता हूँ, एसडीएम पी0एलप मोर्य ने पेशकार उदय प्रताप सिंह के सेवानिवृत्त होने पर उनको अपने परिवार के साथ वाकी बचे जीवन को व्यतीत करने की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर इंस्पेक्टर ए0 के0 सिंह,एस आई संजय सिंह,एसओ रामपुर योगेंद्र शर्मा,जुगेंद्र सिंह,प्रहलाद सिंह,तरुण सिंह,एवं थाने और सीओ पेशी के सभी स्टाफ उपस्थित था, सीओ,एसडीएम कोतवाल पंकज मिश्रा, ने भगवान गणेश जी की प्रतिमा भेंट कर पेशकार उदय प्रताप सिंह को शॉल उढ़ाकर व फूल मालाएं पहनाकर भावभीनी विदाई दी,वही सभी पुलिस कर्मियों ने उनको गीता,रामायण,शॉल, प्रतीक चिन्ह,छ्ड़ी, खड़ाऊ, साथ ही अलीगंज के पत्रकारो में देवेंद्र शर्मा देवू,नंद कुमार नन्दू,विकास दुबे,सुनील गुप्ता,राघवेंद्र,अशरफ अली,दिलीप वर्मा,ने मिलकर पेशकार उदय प्रताप सिंह को प्रतीक चिन्ह देकर उनके व उनके परिजनों के उज्वल भविष्य की कामना की।