विपत्ति में, शांति में, बदलावों की क्रांति में, निराशा के तम में उम्मीदों की बाती हूं, हां मैं खाकी हूं।”

“विपत्ति में, शांति में, बदलावों की क्रांति में, निराशा के तम में उम्मीदों की बाती हूं, हां मैं खाकी हूं।”

एटा – थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा सड़क किनारे मूर्छित अवस्था में पड़ी महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पहुंचाया घर, आमजन तथा परिवारीजनों ने की एटा पुलिस की सराहना। दिनाक 13.10.2021 को थाना कोतवाली देहात पर सूचना प्राप्त हुई कि जीटी रोड बाईपास अमांपुर रोड पर एक महिला अर्ध-मूर्छित अवस्था में रोड के किनारे लेटी हुई है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात श्री जगदीश चन्द्र ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर देखा कि उक्त महिला बेहोशी की हालत में रोड़ किनारे लेटी हुई है और उसके पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल सहित बैठा हुआ है। युवक से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम ओमेंद्र सिंह यादव पुत्र राम प्रकाश निवासी शांति नगर कस्बा अमांपुर कासगंज बताया। सड़क के किनारे लेटी हुई युवती के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि यह उसकी भाभी श्रीमती हिमांशी पत्नी टीटू उम्र करीब 23 वर्ष हैं। इनके फेफड़ों में इंफेक्शन है तथा अन्य बीमारियों से भी पीड़ित हैं। जिन्हें मैं गांधी मार्केट स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल एटा से दवा दिलाकर अमांपुर लौट रहा था, जैसे ही जीटी रोड से अमांपुर कट सर्विस रोड पर आया तभी ये बेहोश होकर मोटरसाइकिल से फिसलने लगीं और किनारे पर गिर पड़ीं। इस पर कोतवाली देहात पुलिस द्वारा बीमार युवती को उसके देवर की सहमति से सरकारी जीप में सुरक्षित बिठाकर चौकी मर्थरा लाया गया तथा वहां प्राथमिक उपचार के बाद चौकी प्रभारी की प्राइवेट कार में बिठाकर उनके गंतव्य स्थान शांति नगर अमांपुर सुरक्षित पहुंचाया गया। पुलिस द्वारा किए गए इस मानवीय कार्य की मौके पर उपस्थित लोगों ने एवं महिला के परिजनों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks