अनलॉक 1.0 के पहले दिन आम आदमी को झटका

अनलॉक 1.0 के पहले दिन आम आदमी को झटका*
*आज से महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर*


भारत में आज से अनलॉक 1.0 का आगाज हो गया है और इसके पहले ही दिन आम आदमी को झटका लगा है। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है। आज से 19 किलोग्राम और 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ गए हैं। तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती है। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। फौजी गैस सर्विस के मालिक सत्यदेव गुप्ता अनुसार एटा में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर 27 रुपये महंगा हो गया है। इसके बाद इसकी कीमत 609 रुपये हो गई है, जो पहले 582 रुपये थी। वही इतना 19 किलोग्राम वाला सिलिंडर 110 रुपये महंगा हो गया है। इसके बाद इसकी कीमत 1174 रुपये हो गई है, जो पहले 1064 रुपये थी।इसके अलावा 5 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलिंडर 9.5 रुपये महंगा हो गया है। इसके बाद इसकी कीमत 227.5 रुपये हो गई है, जो पहले 218 रुपये थी।वही 5 किलोग्राम वाला व्यावसायिक सिलिंडर 31.5 रुपये महंगा हो गया है। इसके बाद इसकी कीमत 353.5 रुपये हो गई है, जो पहले 322 रुपये थी। बड़ी हुई दरे कल मध्य रात्रि से लागू हो गई है

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks