एटा की बेटी रत्नेश कश्यप का अध्यक्ष जिला पंचायत बनने पर हुआ भव्यतम अभिनदंन

एटा की बेटी रत्नेश कश्यप का अध्यक्ष जिला पंचायत बनने पर हुआ भव्यतम अभिनदंन
======== ============

नारी सदी के रूप में पहचानी जाऐगी 21 वीं सदी ——रत्नेश

एटा ! गत दिवस एटा के रेलवे रोड स्थित अतिथि निवास पर एटा की बेटी एवं कासगंज का गौरव अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती रत्नेश कश्यप सहित अन्य अतिथियों का महर्षि कश्यप महासभा भारत व कश्यप निषाद सगंठन के संयुक्त तत्वाधान में प्रथम बार आगमन पर भव्यतम सामाजिक व नागरिक अभिनदंन किया गया ! कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रत्नेश कश्यप अध्यक्ष जिला पंचायत कासगंज के साथ ही अन्य विशिष्ठ अतिथियों में श्रीमती रत्नेश कश्यप की मां श्रीमती कमलेश कश्यप व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सितारा कश्यप , उत्तर प्रदेश भाजपा मतस्य प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक सत्येन्द्र कश्यप ” बॉबी ” , जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश गांधी एवं कार्यक्रम की प्रमुख वक्ता श्रीमती ओमलक्ष्मी का आगन्तुकों द्वारा किसी ने चांदी का मुकुट तो किसी ने प्रतीक चिन्ह व बुके देकर तथा शॉल पहनाकर माल्यार्पण करते हुऐ भव्य अभिनदंन किया ! अभिनदंन की प्रथम बेला में सर्वप्रथम कार्यक्रम अध्यक्ष राकेश कश्यप राष्ट्रीय संरक्षक महर्षि कश्यप महासभा भारत एवं कार्यक्रम संयोजक क्रष्ण गोपाल कश्यप राष्ट्रीय अध्यक्ष मानव हित पार्टी द्वारा अपनी छोटी बहिन श्रीमती रत्नेश कश्यप व अन्य अतिथियों का भव्य माल्यार्पण किया गया !
अभिनदंन समारोह में एटा की सरजंमी पर हुऐ भव्य अभिनदंन से अभिभूत श्रीमती रत्नेश कश्यप ने उपस्थिति भीड के अतिरेक को संबोधित करते हुऐ कहा कि में अाज अध्यक्ष जिला पंचायत बनने के बाद पहली बार एटा अपने मायके में आयी हूं , और यहां कदम कदम पर हो रहे भव्य स्वागत से प्रफुल्लित हूं ! रत्नेश कश्यप ने आगे कहा कि महिला अब सबला नहीं है ,देश के विकास में महिलाओ का प्रमुख योगदान है ! देश के अन्दर सर्वोच्च शिखर जैसे महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रघानमंत्री व मुख्यमंत्री के पदों पर आसीन होकर महिलाओं ने शासन की बागडोर संभालकर लोकतंत्र को सशक्त बनाकर भारत की एकता व अखण्डता को अक्षुंण बनाऐ रखा है ! बशर्ते बेटियों को अच्छे संस्कार देकर उन्हें शिक्षित बनाया जावे तो आने वाली 21 वीं सदी नारी सदी के रूप में पहचानी जाऐगी !
इस अवसर पर कश्यप समाज के दर्जनों ग्राम प्रधानों के साथ ही महर्षि कश्यप महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू कश्यप , कश्यप निषाद सगंठन कासगंज के जिला प्रभारी चन्द्रभान कश्यप , कासगंज कश्यप निषाद सगंठन के जिलाध्यक्ष डा. ओमनरायन कश्यप ,एटा कश्यप निषाद सगंठन के जिलाध्यक्ष राजू कश्यप , डा. सूरजपाल सिहं कश्यप ,देवांश वर्धन कश्यप , गुलजारीलाल कश्यप , लल्लू सिहं कश्यप , भूरे कश्यप , रवि कश्यप,मुनेन्द्र कश्यप ,मुन्नालाल कश्यप,सुन्दर लाल कश्यप ,महेश कश्यप,हरी सिहं कश्यप ,कुवंरपाल कश्यप ,सत्यवीर कश्यप,रामनाथ कश्यप,ब्रजेश कश्यप,संजीव वर्मा,राहुल देव ,कपिल कश्यप,धर्मेन्द्र कश्यप शास्त्री,निरोत्तम ,जगदीश,ब्रजलाल,सुभाष कश्यप ,संजय कश्यप,अजय कश्यप,सुशील कश्यप,रक्षपाल कश्यप,आनंद कुमार सिहं चौहान ( सर्राफ ) , प्रवीन शर्मा ,सुनील यादव ,छोटे ड्रायवर,रामसिहं कश्यप ,विनोद कश्यप ,जयप्रकाश कश्यप लेखपाल,अगंद सिहं कश्यप,लाला बंजारा ,सरदार भगत ,बोट सिहं कश्यप ,रामभजन सिहं कश्यप,हरवीर सिहं कश्यप प्रधान ,उदयवीर सिहं,सुनहरीलाल कश्यप,सौदान सिहं , कमल सिहं कश्यप आदि हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks