
एटा – थाना जसरथपुर को मिली सफलता, करीब 1 सप्ताह पूर्व ग्राम जटौराभान में हुई 75 वर्षीय वृद्धा की हत्या की घटना का सफल अनावरण, दो अभियुक्त हत्या में प्रयुक्त डण्डे सहित गिरफ्तार, शराब के लिये रुपये चोरी करने का विरोध करने पर की थी वृद्धा की हत्या। *घटना-* दिनांक 02.10.2021 को वादी बुद्धपाल पुत्र स्व0 रक्षपाल सिंह यादव निवासी ग्राम जटौराभान थाना जसरथपुर द्वारा थाना जसरथपुर पर लिखित सूचना दी गई की वादी की मां श्रीमती लोंग श्री पत्नी स्वर्गीय रक्षपाल सिंह यादव जो अपने खेत पर बनी कोठरी में अकेली रहती थी, उनकी किन्हीं अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर थाना जसरथपुर पर मुअसं- 175/21 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी व अनावरण-* घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना जसरथपुर को हत्या के अनावरण एवं घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। दिनांक 09.10.2021 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम तिसौली को जाने वाली सड़क के पास के खेतों में बनी कोठरी से समय करीब 14.30 बजे दो अभियुक्तगण सुनील उर्फ करू पुत्र सुरेंद्र उर्फ शैलेंद्र तथा गजराज पुत्र फौजदार निवासी ग्राम जटौराभान थाना जसरथपुर एटा को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
मुख्य बिंदुः-
1- मृतका लोंगश्री काफी समय से अपने खेत पर ही रहती थी।
2- लोंगश्री की 3-4 बीघा जमीन आरोपी सुनील के पिता सुरेन्द्र उर्फ शीलेन्द्र कई सालों से बटाई पर कर रहा था, पर इस वर्ष लोंगश्री ने उन्हें अपनी जमीन बटाई पर नही दी थी।
3- घटना वाले दिन शाम को जब सुनील सरकारी ट्यूबेल के पास बैठा हुआ था। तभी गांव का गजराज पुत्र फौजदार सिंह उसके पास आया और बोला कि ठेके से शराब ले आ दोनों बैठकर पियेंगे। दोनों के पास शराब के लिए पैसे न होने की स्थिति में सुनील को ध्यान आया कि लोंगश्री अपने पास 1000-500 रूपये रखती है।
4- क्योकि सुनील पहले भी तीन-चार बार लोंगश्री की पहनी कमीज की जेब से 200-400 रूपये चोरी कर चुका था, और एक बार लोंगश्री ने उसे पैसे निकालते हुये देख भी लिया था।
5- सुनील ने गजराज से कहा कि इस समय लोंगश्री सो रही होगी उसके पास से रुपए चुरा लेते हैं,
6- दोनों लोंगश्री के खेत में बने कमरे पर पहुंचे तो लोंगश्री चारपाई पर लेटी थी। दोनो ने लोंगश्री के कपड़ों में पैसे ढूंढे तो लोंगश्री जग गयी और चिल्ला कर उनका विरोध करने लगी।
7- तब गजराज ने लोंगश्री का एक हाथ से मुँह दबा लिया। तथा दूसरे हाथ से गला दबाने लगा। लेकिन लोंगश्री के काबू में न आने पर दोनों लोग लोंगश्री को वहां से खचेड़ते हुये कमरे के पीछे खेत की तरफ ले गये।
8- जब लोंगश्री पुलिस को बुलाने की धमकी देने लगी तो सुनील ने अपने हाथ में लिये डंडे से लोंगश्री के सिर पर जोर वार कर दिया जिससे लोंगश्री बेहोश हो गई। दोनों ने देखा कि लोंगश्री की सांसें बन्द हो चुकी है तो दोनों उसे मौके पर ही छोड़कर भाग गये।
9- अगले दिन सुबह जब सारे गांव को खबर हो गई कि लोंगश्री खेत में मरी पड़ी है। सुनील भी मौके पर गया और उसने गांव के लोगों को ये समझाने का प्रयास भी किया कि किसी जंगली जानवर ने लोंगश्री को मार दिया है। लेकिन बाद में लोंगश्री के रिश्तेदार भी आ गए और उन्होंने पुलिस को लोंगश्री की हत्या की सूचना दे दी।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता
1- सुनील उर्फ करू पुत्र सुरेंद्र उर्फ शैलेंद्र निवासी ग्राम जटोराभान थाना जसरथपुर एटा
2- गजराज पुत्र फौजदार निवासी ग्राम जटोराभान थाना जसरथपुर एटा।
बरामदगी
1- घटना में प्रयुक्त डण्डा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार चौधरी
- उ0नि0 राम सिंह
- का0 1228 मुकेश कुमार
- का0 1281 संदीप कुमार
- चालक हे0का0 कासिम जफर