दरगाह क्षतिग्रस्त, होमगार्ड की टिप्पणी पर भड़के लोग, थाने पर हंगामा,रिपोर्ट शुभम शर्मा

अलीगढ़ टप्पल में दरगाह क्षतिग्रस्त, होमगार्ड की टिप्पणी पर भड़के लोग, थाने पर हंगामा
अलीगढ़ टप्पल में अलीगढ़ पलवल रोड पर बनी आजम तारा दरगाह को शुक्रवार रात कुछ असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।थाने में तैनात होमगार्ड ने इसको लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसको लेकर संप्रदाय विशेष से जुड़े लोगों में भारी आक्रोश भड़क गया। उन्होंने मामले में जांच व कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर नारेबाजी करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस के जांच व कार्रवाई के भरोसे पर ही उनका गुस्सा शांत हो सका।अलीगढ़-पलवल रोड पर आजम तारा दरगाह बनी हुई है। रात में उसे किसी असामाजिक तत्व ने क्षतिग्रस्त कर दिया और पेड़-पौधे व झंडे को उखाड़कर फेंक दिया। सुबह लोगों ने उसे देखा तो उनमें रोष पैदा हो गया। दरगाह के क्षतिग्रस्त होने की खबर पर टप्पल इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार जांच को पहुंचे। आरोप है कि थाने की जीप पर तैनात होमगार्ड चालक ने दरगाह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसको लेकर लोग भड़क गए और उन्होंने नाराजगी जताते हुए आरोपित होमगार्ड चालक की शिकायत इंस्पेक्टर से की। आरोप है कि उन्होंने मामले को अनसुना कर दिया। जिसको लेकर वे भड़क गए और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं समाजसेवी डीए खान के नेतृत्व में थाने पहुंच गए। यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए दरगाह को क्षतिग्रस्त करने वालों को चित करने व आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई कर उसे ड्यूटी से हटाने की मांग करने लगे। यह भी कहा कि यह असामाजिक तत्वों की करतूत है, जिनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि शांत व्यवस्था बनी रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks