प्रवासी श्रमिको को राशन किट एवं 1000 रूपये उपलब्ध कराने हेतु बैठक सम्पन्न

Etah
*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रवासी श्रमिको को राशन किट एवं 1000 रूपये उपलब्ध कराने हेतु बैठक सम्पन्न*


◾बाहर से प्रवासी श्रमिकों का एकाउन्ट न होने पर जीरो बैलेन्स एकाउन्ट खुलवाये जायें
◾शहरी क्षेत्रों में मुहल्ला निगरानी समिति तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम निगरानी समिति द्वारा प्रमाणित कर प्रवासी श्रमिकों को सहायता उपलब्ध कराई जाये
जिलाधिकारी सुखलाल भारती कि अध्यक्षता में आज कोविड-19 के दृष्टिगत लाॅकडाउन के कारण उत्पन्न स्थिति से निपटने हेतु प्रवासी श्रमिकों को राशन किट एवं 1000 रूपये की सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में कलेक्ट्रेट चैम्बर में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, उप जिलाधिकारी सदर अबुल कलाम, उप जिलाधिकारी अलीगंज, जलेसर, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार मिश्रा, तहसीलदार सदर, ईओ नगर पालिका, जिला सूचना अधिकारी मिथलेश कुमार मौजूद रहे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks