एटा- (उ.प्र.)पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार””
एंकर – उत्तरप्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ उत्तरप्रदेश पुलिस को पीड़ितों को लेकर कितने ही पढा कियों ना पढ़ा लें लेकिन एटा के थाना निधौलीकलां पुलिस इससे सरोकार नही रखती और निधौलीकला की थाना पुलिस दबंगों से साठगाँठ के चलते पीड़िता को न्याय नही मिलने का मामला सामने आया है…ताजा मामला थाना निधौलीकला का है जहाँ एक पीड़िता महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुँचकर एटा एसएसपी सुनील कुमार से उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने और दबंगो से थाना पुलिस की साठ-गाँठ का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है,वही एसएसपी ने जाँच के आदेश देते हुए पीड़िता को न्याय का आश्वाशन दिया है।
वी.ओ- आपको बता दें कि पूरा मामला थाना निधौलीकलां क्षेत्र के साडूपुरा मोहल्ला का है जहाँ एक पूर्व सभासद वीरेन्द्र सिंह की पत्नी ने विरोधियों पर चेयरमेनी के चुनावी रंजिश का आरोप लगाते हुए फायरिंग करने के बाद मारपीट का आरोप लगाया है, वही पीड़िता सर्वेश देवी ने बताया कि मेरे पति से निधौली के ही सोनू उर्फ रेंनू और गीतम सिंह चुनावी रंजिश मानते है उसको लेकर अक्सर कर ये लोग झगड़ा करते रहते है, वही 19 दिन पूर्व 11 मई को पीड़ित के पति अपने खेत पर लगी समर से पानी लगा रहे थे तभी 3 बाइकों पर सवार होकर मोनू उर्फ रेनू और उसका भाई शिवराज सहित 7 दबंग लोगों ने उन्हें घेरकर मारपीट कर दी और फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी देकर सभी आरोपी मौके से भाग गए, जब पीड़िता और परिजन घायलावस्था में थाने पर पहुँचे तो थाना पुलिस पर दबंगो से मिली भगत के चलते उनकी कोई सुनवाई ना करने का आरोप लगाया है। वही जब पीड़ित परिजन थाने के कई चक्कर लगाने के बाद भी उनकी कोई सुनवाई ना होने पर वो 20 मई को एसएसपी कार्यालय पहुँचकर उच्चाधिकारियों से मिली जिससे एसएसपी के निर्देशन में एएसपी ने 20 मई को मुक़दम्मा दर्ज करने के आदेश दिए थे लेकिन थाना पुलिस की दबंग आरोपियो की साठगांठ के चलते उच्चाधिकारी के आदेश के बाबजूद भी वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश का पालन भी नही किया और थाना पुलिस पीड़ित परिजनों को मुक़दम्मा लिखने की कहकर कई दिनों तक गुमराह करते रहें और उसके बाद उच्चाधिकारियों के आदेश को खो जाने की बात कहकर गुमराह करते रहे और पीड़ितों से उच्चाधिकारियों द्वारा आदेश कराकर लाने पर तत्काल मुक़दम्मा दर्ज करने की बात कहते हुए मामले को टालते हुए दिखे तभी पीड़िता और उसके परिजन फिर 30 मई को एसएसपी कार्यालय पहुँचकर उच्चाधिकारियों से न्याय की माँग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की तब एएसपी क्राइम राहुल कुमार ने फिर से एक आदेश करते हुए मुक़दम्मा दर्ज करने के फिर से आदेश किये लेकिन निधौलीकला थानाअध्य्क्ष ने मुक़दम्मा दर्ज नही किया,अब पीड़िता ने एसएसपी एटा सुनील कुमार सिंह से न्याय की गुहार लगाते हुए थाना पुलिस पर आरोपियों से साठगाँठ कर कार्यवाही ना करने का आरोप लगाया है और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है,वही एसएसपी सुनील कुमार ने जाँच के बाद आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया है।
Attachments area