विद्युत करंट की चपेट में आकर बस परिचालक की उपचार के दौरान मौत,रिपोर्ट शुभम शर्मा

विद्युत करंट की चपेट में आकर बस परिचालक की उपचार के दौरान मौत
जनपद बुलंदशहर छतारी थाना क्षेत्र कीरतपुर निवासी सोमवीर सिंह (40 वर्षीय) पुत्र रोहन सिंह अतरौली अड्डे पर प्राइवेट बस का परिचालक था रोजाना की तरह 3 सितंबर की रात्रि बस की छत पर सो रहा था ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी अचानक सोते हुए जाग गया और खड़ा हो गया जिससे हाई टेंशन लाइन से चिपक गया और जबरदस्त करंट लगने से बस की छत से नीचे आ गिरा, करंट से वह गंभीर रूप से झुलस गया, 4 सितंबर की सुबह जब अन्य साथियों ने उसे देखा तो आनन-फानन में उसे दीनदयाल हॉस्पिटल ले गए, डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए मेडिकल रेफर कर दिया। सूचना परिजनों को दे दी जानकारी मिलते ही परिवारीजन मेडिकल आ गए जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह तड़के सोमवीर ने दम तोड़ दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks