बीट वारियर्स सीजन -1 का ग्राण्ड फिनाले का हुआ आयोजन,रिपोर्ट शुभम शर्मा

बीट वारियर्स सीजन -1 का ग्राण्ड फिनाले का हुआ आयोजन
अलीगढ़ शहर में धमाल मचाने आ रहे हैं बीट वारियर्स सीजन -1 का ग्राण्ड फिनाले विजडम सीनियर विंग स्कूल क्वार्सी पर आयोजित किया गया यह जानकारी आयोजक स्वदेश सरकनिया ने दी।आयोजक स्वदेश सरकनिया ने बताया कि डांस प्रतियोगिता बीट वॉरियर्स सीजन-1 का ग्राण्ड विजडम सीनियर विंग स्कूल क्वार्सी में आयोजित किया गया।ग्राण्ड फिनाले का उदघाटन डॉ अमित अग्रवाल,डॉ पारुल अग्रवाल,चित्रांश अग्रवाल ,सौरभ वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप जलाकर एव पुष्प अर्पित कर किया।कार्यक्रम में विशिष्ट आतिथि के रूप में डॉ पंकज मिश्रा, तिलक राज शर्मा, विकास खांडे, चारु चौहान मौजूद रही।कार्यक्रम का सफल संचालन वैशाली सारस्वत एव अरुण तिवारी ने किया।बीट वारियर्स डांस के ग्राण्ड फिनाले में 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया।ग्राण्ड फिनाले में निर्णायक मंडल में इंडिया बेस्ट डांसर के फाइनलिस्ट ,फेमस डांसर अमन शाह मौजूद रहे।ग्राण्ड फिनाले में विजेता प्रतिभागियों में ग्रुप डांस- प्रथम-यु डी ए डांस ग्रुप,द्वितीय-बी एच् डी ए डांस ग्रुप,तृतीय-आर्यन डांस अकैडमी।जूनियर ग्रुप-प्रथम तम्मना उपाध्याय,द्वितीय-आशुतोष प्रज्ञापति,तृतीय-पलक तोमर,सीनियर ग्रुप प्रथम-शारिक जाफरी,द्वितीय- अतुल मार्टिन,तृतीय- मतुर रफ्तार विजेता रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में सपना सरकनिया, अखिल रोबिन शर्मा, राहुल सविता,देवांशी गुप्ता,अनंत का योगदान रहा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks