धार्मिक स्थलों के आसपास बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए

धार्मिक स्थलों के आसपास बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए
अलीगढ़।वर्तमान में मनाए जा रहे नवरात्रि पर्व के साथ ही दिसम्बर मासान्त तक पड़ने वाले विभिन्न धार्मिक त्योहारों एवं आयोजनों को पूर्ण श्रद्धा, आस्था, सद्भाव एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाए जाने को लेकर एडीएम सिटी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्रि के साथ ही दशहरा और फिर दीपावली हिन्दू आस्था के बड़े त्योहारों के रूप में मनाए जाते हैं। धार्मिक स्थलों के आसपास बेहतर साफ सफाई के साथ वर्तमान में कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने विद्युत, पेयजल एवं नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में विद्युत एवं पेयजल की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए साफ-सफाई एवं जल निकासी पर विशेष ध्यान दिया जाए।कलैक्ट्रेट सभागार में धार्मिक आयोजनों एवं त्योहारों के सम्बन्ध में बैठक करते हुए अपर जिलाधिकारी नगर राकेश पटेल ने कहा कि शारदीय नवरात्रि (दुर्गा पूजा) एवं विजयदशी (दशहरा) का पर्व हिन्दू समुदाय द्वारा बड़े श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्रि में पण्डालों एवं दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना और फिर पूजा अर्चना सम्पन्न होने के उपरान्त दशमी के दिन प्रतिमाओं का विसर्जन आरम्भ हो जाता है। उन्होंने सभी एसडीएम एवं पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने और कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए दिये गये निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। मूर्ति विसर्जन में यथासम्भव छोटे वाहनों का प्रयोग हो एवं व्यक्तियों की संख्या न्यूनतम रहे। उन्होंने बताया कि सभी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के धार्मिक जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही नगर निगम, विद्युत, पेयजल समेत विभिन्न धार्मिक समुदायों से पादरी, मौलवी, पुजारी एवं संभ्रात नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks