अब हत्या के बाद मुआवज़े के धन्यवाद के पोस्टर लगेंगे ?

तो अब हत्या के बाद मुआवज़े के धन्यवाद के पोस्टर लगेंगे ? इस पोस्टर से शर्मनाक क्या हो सकता है? मनीष गुप्ता की हत्या के बाद मुआवज़े का आभार जताने के लिए जिन लोगों ने यह पोस्टर लगाए हैं उन्हें सोचना चाहिए कि वे समाज और इंसानियत का क्या हाल कर रहे हैं? क्या सत्ता और समृद्धि से संपन्न वैश्य समाज की ये हालत हो गई कि चालीस लाख के मुआवज़े के लिए विधायक और मुख्यमंत्री का आभार प्रकट कर रहे हैं? इससे ज़्यादा तो वैश्य समाज बीजेपी को चंदा देता होगा। वैश्य समाज ने बीजेपी को शुरू से आर्थिक मदद की है। उसकी गिनती कुछ सौ करोड़ में भी नहीं हो सकती। उस समाज के लोग समाज के नाम पर चालीस लाख के मुआवजे के लिए मुख्यमंत्री को आभार दे रहे हैं और पोस्टर लगा रहे हैं ? यह पोस्टर बता रहा है कि अरबों रुपये देकर जिस वैश्य समाज ने आर एस एस और बीजेपी को यहाँ तक लाए उनकी इस पार्टी ने क्या हालत कर दी है। कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की हत्या के सिलसिले में कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई। क्या वैश्य समाज के इन नेताओं को इस सवाल के साथ पोस्टर नहीं लगाना था ? क्या बीजेपी को यह पोस्टर उतरवा नहीं देना चाहिए? क्या लोग इतने नासमझ है? वे नहीं समझेंगे कि

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks