ऐप में हुए बदलाव

ऐप में हुए बदलाव


1. ईपोस के माध्यम से आधार सीडिंग – जिन राशन कार्ड में किसी मेंबर की आधार सीडिंग नहीं है उनके लिए राशन कार्ड नंबर डालने के बाद आधार सीडिंग करने के लिए पेज ओपन होगा। यहां उस मेंबर का सही आधार नंबर एंटर करके उनकी आधार सीडिंग का अनुरोध भेजा जा सकता है। अगर किसी राशन कार्ड के सभी मेंबर्स का आधार नंबर पहले से उपलब्ध होगा तो आधार सीडिंग का विकल्प नहीं दिखेगा।
2. प्रॉक्सी वितरण में मोबाइल ओटीपी की व्यवस्था – बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन सफल न होने के उपरांत प्रॉक्सी वितरण के लिए लाभार्थी/राशन डीलर/नोडल अधिकारी का मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा जिस पर मोबाइल ओटीपी प्राप्त होगा। सही ओटीपी दर्ज करने पर ही वितरण कर पाएंगे।
3. SMTC राशन कार्ड के सम्बन्ध में – SMTC कार्ड के वितरण के लिए कार्ड नंबर दर्ज करने के उपरान्त लाभार्थी का चयन करें। ओटीपी भेजने के लिए श्रेणी चयन करें में राशन कार्ड लाभार्थी को सेलेक्ट करे। लाभार्थी का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (अगर कार्ड बनने के समय दिया गया होगा तो स्क्रीन पर स्वतः दिख जाएगा अन्यथा दर्ज करना होगा) पर ओटीपी भेजने के लिए ओटीपी भेजें पर क्लिक करें। लाभार्थी के मोबाइल पर प्राप्त सही ओटीपी को दर्ज करके वितरण करें। यदि किसी दशा में लाभार्थी का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं है तो ऐसी दशा में ओटीपी प्राप्त करने की श्रेणी में राशन डीलर अथवा नोडल अधिकारी का चयन करके उनका मोबाइल नंबर दर्ज तथा प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।
* SMTC कार्ड का वितरण केवल होम शॉप से ही किया का सकता है।
* SMTC कार्ड पर वितरण पूर्णतः निःशुल्क किया जाएगा।
* SMTC कार्ड पर गेहूं 3 किग्रा/यूनिट , चावल 2 किग्रा/यूनिट तथा चना 1 किग्रा/कार्ड वितरित किया जाएगा।

* ओटीपी प्राप्त न होने पर पुनः ओटीपी भेजने का प्रयास 90 सेकंड्स के बाद ही किया का सकता है।

* ओटीपी प्राप्त न होने की दशा में आप ओटीपी भेजने का प्रयास अधिकतम 3 बार कर सकते हैं।

* ए ए वाई तथा पी एच एच कार्ड पर सामान्य खाद्यान के साथ ही, चना 1 किग्रा/कार्ड निःशुल्क वितरित किया जायेगा।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks