जनपद एटा पुलिस टीम ने जीते 4 मेडल(3 गोल्ड,1 सिल्वर)

13बी,अंतर -जनपदीय जोनल पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता वर्ष 2021 दिनांक 4.10.2021 से 7.10.21 (चार दिवस) जनपद आगरा में संपन्न हुई। जनपद एटा पुलिस टीम ने जीते 4 मेडल(3 गोल्ड,1 सिल्वर)।

एटा।जनपद आगरा सम्पन्न हुई 13बी,अंतर -जनपदीय जोनल पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता वर्ष 2021, प्रतियोगिता में आगरा जोन के समस्त 8 जनपदौं आगरा ,मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, एटा, कासगंज ,मैनपुरी,व फिरोजाबाद के राजपत्रित एवं अराजपत्रित पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया जिसमे सीओ सिटी एटा राजकुमार सिंह द्वारा ओपन सिंगल ओपन डबल्स व वेटरन सिंगल्स इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त कर कुल 03 गोल्ड मेडल व ट्रॉफी जीती , कांस्टेबल सतीश शर्मा द्वारा मिक्स डबल्स इवेंट में सिल्वर मेडल प्राप्त किया गया इस प्रकार जनपद एटा की टीम ने उक्त प्रतियोगिता में 4 मेडल प्राप्त किए जिनमें तीन गोल्ड मेडल अकेले सीओ सिटी राजकुमार द्वारा जीते गए । जनपद एटा पुलिस के लिए यह पहला अवसर है की पुलिस जोनल प्रतियोगिता में एटा पुलिस टीम ने 4 मेडल(3 गोल्ड,1 सिल्वर) प्राप्त किए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks