सोमवार से रोडवेज भी बसों का संचालन शुरू कर देगा। दूसरे राज्यों को छोड़कर यूपी में सभी रूटों पर बसें चलेंगी। मुरादाबाद और पीतलनगरी डिपों से सभी अस्सी बसों को चलाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। सोशल डिस्टेंसिग के पालन के लिए डिपो पर बैरीकेडिंग कर दी गई है। बसों में जितनी सीट होंगी उतने ही यात्री सफर कर सकेंगे। रविवार देर शाम परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राजशेखर ने यूपी के सभी जिलों के आरएम को आदेश देते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बस संचालन यूपी के जनपदों में कराने के निर्देश दिए। जिसके बाद मुरादाबाद रीजन आरएम ने अपने सभी डिपो को अलर्ट कर बस संचालन के निर्देश किए। सोमवार से मुरादाबाद और पीतलनगरी डिपो से भी बसों का संचालन होगा। इसको लेकर बस स्टेशन पर बेरीकेडिंग आदि कराकर पूरी सतर्कता के साथ यात्रियों को बस में सवार कराया जाएगा। जितनी सीट की बस होगी उतने ही सवारियां बस में बिठाई जाएंगी। मुरादाबाद डिपो से इन रूट पर जाएंगी बसें :कौशांबी,बरेली,मुजफ्फरनगर,सहारनपुर,नजीबाबाद,चंदौसी, बिलारी आदि ।पीतलनगरी डिपो से इन रूट पर जाएंगी बसें :बरेली,आगरा,कौशांबी,लखनऊ,बदायूं,चंदौसी,संभल आदि इन रूट पर अभी नहीं जाएंगी बसें : दिल्ली,देहरादून,हरिद्वार,हल्द्वानी,काशीपुर,रूद्रपुरवर्जन,सोमवार सुबह से मुरादाबाद रीजन के सभी डिपो से बसें चलेंगी। मुरादाबाद और पीतलनगरी में सामान्य दिनों में हर दिन 80 बसें चलती हैं। इन सभी बसों को चलाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। यात्रियों की आने वाली संख्या के बाद ही बस की संख्या ज्यादा या कम कर पाएंगे। किसी भी हाल में किसी बस में कोई सवारी खड़े होकर सफर नहीं करेगी, लेकिन जितने सीटर बस है उतनी सवारी लेकर जाएगी। संदीप नायक, एआरएम मुरादाबाद डिपो