अलीगढ़ में ट्रेन रोकने निकले 62 कांग्रेसी गिरफ्तार, मुचलकों पर रिहा

अलीगढ़ में ट्रेन रोकने निकले 62 कांग्रेसी गिरफ्तार, मुचलकों पर रिहा
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की गिरफ्तारी के विरोध में आज ट्रेन रोकने के लिए निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस से मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड पर उनकी धक्का-मुक्की हुई। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह समेत 62 कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। करीब चार घंटे बाद सभी को निजी मुचलके पर रिहा किया गया। मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में बैठक हुई। इसमें रेल रोकने का निर्णय लिया गया। भनक लगती ही पुलिस पहुंच गई, लेकिन वे नहीं माने। दोपहर करीब 12 बजे जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए रेलवे स्टेशन की तरफ बढ़े। हरिओम नगर के पास पुलिस ने उन्हें पीछे की ओर खदेड़ना शुरू कर दिया। असफल होने पर वाहनों को सड़क के बीच खड़ा कर दिया। कांग्रेसी तब भी नहीं रुके। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय ने विवेक बंसल से वार्ता की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। सेंटर प्वाइंट पर बैरिकेडिग कर सभी को रोक दिया गया। कांग्रेसी बैरिकेडिग के पास ही कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। बंसल ने कहा, सरकार हमारी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को तत्काल रिहा करे और माफी मांगे, अन्यथा कांग्रेसी पीछे नहीं हटेंगे। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय, कैलाश वाल्मीकि आदि नेताओं ने सरकार पर हमला बोला। इसके बाद सभी ने गिरफ्तारी दी। पुलिस इन्हें स्टेडियम ले गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks